CG Ramdan 2023: वार-पलटवार: रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों के लिए बस चलाने पर बीजेपी नेताओं ने तंज कसा, तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाब कि सन्न्न रह गए भाजपाई

CG Ramdan 2023: वार-पलटवार: रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों के लिए बस चलाने पर बीजेपी नेताओं ने तंज कसा, तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाब कि सन्न्न रह गए भाजपाई
X

CG Ramdan 2023 रायपुर। राज्य सरकार ने कल एक आदेश जारी कर रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों के लिए नया रायपुर से एक घंटा पहले बस चलाने कहा था। यह बस मंत्रालय से पांच की बजाय चार बजे खुलेगी। ये आदेश पब्लिक डोमेन में आने के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने तंज कसते हुए कांग्रेस का तुष्टिकरण करार दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने ट्वीट कर इसका जवाब दिया है। उन्होंने दो ऐसे आदेश जारी किया है, जो कांग्रेस सरकार से एक कदम आगे है। 2016 में रमन सरकार ने भी बस चलाने का आदेश जारी किया है। अभी जो आदेश जारी हुआ है, उसमें सिर्फ तारीख और साल बदली है। बाकी यथावत है। यही नहीं, 2005 में बीजेपी सरकार ने एक आदेश जारी कर रमजान के समय मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले आफिस से छुट्टी की सुविधा दी गई थी।

देखिए आरपी सिंह का ट्वीट और भाजपा सरकार के समय जारी आदेश...

नीचे पढ़ें आदेश...





Tags

Next Story