Begin typing your search above and press return to search.

CG-पिता ने की बेटी की हत्याः श्मशान में युवक के साथ पुत्री को देख आग बबूला हुआ पिता, डंडे से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घात

CG crime news
X
By NPG News

रायगढ़। तीन दिनों से लापता लड़की की मिली लाश के मामले को रायगढ़ पुलिस ने सुलझा लिया है। लड़की का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही निकला है। पिता ने अपनी पुत्री को एक लड़के के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। इस बात से नाराज पिता ने डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। ये मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 14 जुलाई को ग्राम कवई जमरगा में एक कोरवा लड़की की अर्धनग्न अवस्था में श्मशान में शव मिला था। मृतिका की पहचान 14 वर्षीय लड़की के रूप में की गई थी। लड़की के पिता से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 11 जुलाई को रथ यात्रा के दिन से उसकी पुत्री गायब थी, उसे खोजा लेकिन वो नहीं मिली।

इस जानकारी के बाद पुलिस को पिता शनिराम कोरवा पर संदेह हुआ और इस संबंध में लड़की की मां व आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। सभी ने मृतिका के पिता पर ही हत्या का संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने शनिराम कोरवा से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में शनिराम ज्यादा देर तक झूट नहीं बोल पाया और हत्या करने की बात कबूल कर ली। शनिराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का कई युवकों से बातचीत थी। इस बात को लेकर उसे कई बार डांट फटकार भी लगाई गई थी। रथ यात्रा के दिन बेटी को एक युवक के साथ श्मशान घाट में देखे जाने की सूचना मिली थी।

इस जानकारी के बाद आक्रोशित होकर डंडा लिये उसे खोजने के लिए श्मशान की और निकला था। शमशान घाट में जैसे ही शनिराम पहुंचा तो उसकी पुत्री एक लड़के के साथ थी। लड़की के पिता को देख लड़का वहां से भाग निकला, जिसके बाद गुस्से में पिता ने अपनी बेटी के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की इस घटना के बाद आरोपी पिता ने अपराध को दूसरा रूप देने के लिए पुत्री के जींस पैंट को निकालकर झाड़ी वाले गड्ढे में छुपा दिया था।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय शनिराम कोरवा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ 302, 201 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है।

..

Next Story