Begin typing your search above and press return to search.

CG अब 3 बिजली कंपनी: 150 से ज्यादा कर्मचारी मर्ज हो जाएंगे ट्रांसमिशन कंपनी में, भविष्य में सिर्फ दो कंपनियों पर भी विचार

कैबिनेट ने बिजली की पांच कंपनियों को तीन कंपनियों में मर्ज करने की अनुमति दी। होल्डिंग व ट्रेडिंग कंपनियां अब मर्ज होंगी।

CG अब 3 बिजली कंपनी: 150 से ज्यादा कर्मचारी मर्ज हो जाएंगे ट्रांसमिशन कंपनी में, भविष्य में सिर्फ दो कंपनियों पर भी विचार
X
By NPG News

रायपुर, 02 मई 2022। छत्तीसगढ़ की पांच बिजली कंपनियों में से दो अब मर्ज हो जाएंगी। ये दो कंपनियां होल्डिंग और ट्रेडिंग कंपनी है। इनमें 150-200 कर्मचारी हैं। होल्डिंग कंपनी में ज्यादा कर्मचारी हैं, जो ट्रांसमिशन कंपनी में चले जाएंगे। ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में मर्ज होंगे। इस तरह अब जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां ही रहेंगी। भविष्य में सिर्फ जनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन सिर्फ दो कंपनियां रखने पर भी विचार किया जा रहा है। राज्य सरकार के दो कंपनियों को मर्ज करने से स्टैब्लिशमेंट कॉस्ट में 10 प्रतिशत की कमी का अनुमान है। इससे बिजली की कीमत पर भी प्रभाव पड़ेगा और 55 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभ होगा। हालांकि बिजली कंपनी में एमडी के दो पोस्ट और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के लगभग आधा दर्जन पोस्ट कम हो जाएंगे। कैबिनेट में प्री पेड मीटर लगाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है।

संपत्तियों की मालिक होगी ट्रांसमिशन कंपनी

होल्डिंग कंपनी के मर्ज होने के बाद बिजली कंपनी के दफ्तर व अन्य संपत्ति की मालिक ट्रांसमिशन कंपनी होगी। अब सभी कंपनियां अपने-अपने स्तर पर भर्ती-प्रमोशन कर पाएंगे। वित्तीय लेखा-जोखा भी कंपनियां अपने स्तर पर करेंगी। इससे पहले तक तीनों कंपनियां होल्डिंग कंपनी को एक निश्चित राशि देती थी, जिसके आधार पर होल्डिंग कंपनी में कर्मचारियों के वेतन व अन्य स्थापना व्यय किए जाते थे। अब सब अपना-अपना काम देखेंगे।

लंबे समय से मर्ज करने की चल रही थी मांग

बीजेपी सरकार ने छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल का विखंडन कर पांच कंपनियां बनाई थीं। मंडल के कर्मचारियों ने ही इस फैसले का विरोध जताना शुरू किया। साथ ही, पांच के बजाय तीन कंपनियों की शर्त भी रखी गई थी। कांग्रेस ने भी पांच के बजाय तीन कंपनियां बनाने का समर्थन किया था। सीएम भूपेश बघेल ने तीन कंपनियां करने का ऐलान किया था। कैबिनेट के अनुमोदन के बाद अब कंपनियों के मर्जर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Next Story