Begin typing your search above and press return to search.

सोनिया के बाद बड़ी जीत: नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को सीएम ने इस अंदाज में दी बधाई, जानें क्यों कहा 'हस्ताक्षर और संस्थान'

सोनिया गांधी को 1998 में जितेंद्र प्रसाद के खिलाफ 7448 वोट मिले थे, जबकि प्रसार 94 वोटों पर सिमट गए थे।

सोनिया के बाद बड़ी जीत: नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को सीएम ने इस अंदाज में दी बधाई, जानें क्यों कहा हस्ताक्षर और संस्थान
X
By NPG News

रायपुर। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले 1998 में सोनिया गांधी ने जितेंद्र प्रसाद को हराया था। उस समय सोनिया गांधी को 7448 वोट मिले थे, जबकि जितेंद्र प्रसाद को सिर्फ 98 वोट मिले थे। इस बार खड़गे को 7897 वोट मिले हैं, जबकि शशि थरूर 1072 वोटों पर सिमट गए। नए अध्यक्ष खड़गे 26 अक्टूबर को शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने खड़गे को उनके निवास पर जाकर बधाई दी।

सीएम भूपेश बघेल ने खड़गे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। सीएम ने ट्वीट किया, 'राजनीतिक कौशल, सांगठनिक अनुभव और संसदीय प्रणाली के संयुक्त अनुभव के हस्ताक्षर और संस्थान मल्लिकार्जुन खड़गे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई। हम सब कार्यकर्ता आपके नेतृत्व में देश और दल को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।'


पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नई दिल्ली में खड़गे के निवास पर जाकर बधाई दी। उनके साथ प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल भी थे। मरकाम ने कहा कि खड़गे के व्यापक अनुभव का लाभ कांग्रेस को मिलेगा, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव से पार्टी के भीतर लोकतंत्र मजबूत हुआ है। यह लोकतंत्र की जीत है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है। लगभग 90 प्रतिशत के भारी बहुमत से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खड़गे जीते हैं। यह कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र की जीत है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव देश के अन्य राजनैतिक दलों के लिये एक नजीर है, जो बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।


कांग्रेस नेता और सीनियर डॉक्टर राकेश गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अंतर्गत खुलने वाले मेडिकल और डेंटल कॉलेज के खड़गे प्रणेता रहे हैं। जब वे केंद्रीय श्रम मंत्री थे, तब उन्होंने इस पर काम किया था।

Next Story