CG- शराबी काॅस्टेबल सस्पेंडः नशे में करोबारी से हुल्लड़बाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने किया निलंबित

X
By - NPG News |
Published Time : 31 Aug 2022 4:14 PM IST
Updated Time : 2022-08-31 10:57:15
रायपुर। शराब के नशे में हुल्लड़बाजी करने वाले काॅस्टेबल को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबित आरक्षक का नाम प्रशांत शुक्ला है।
दरअसल, ये पूरी घटना आरक्षक का आमानाका थाना क्षेत्र स्थित डाॅल्फिन विला फाॅर्म हाउस की है। डाॅल्फिन विला फाॅर्म हाउस में 30 अगस्त की रात जन्मदिन पार्टी के दौरान होटल कारोबारी पुलकित मित्तल से आरक्षक के दवारा गाली-गलौज और हुल्लड़बाजी का वीडियो वायरल हुआ था। इस बात की जब एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को शिकायत मिली थी। मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुये काॅस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। निलंबित आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ था।
बता दें, पूर्व में भी आरक्षक के द्वारा कबीर नगर थाना प्रभारी से बदसलुकी की शिकायत सामने आई थी। इस शिकायत के बाद काॅस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया था। देखें आदेश...
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu

