स्कूलों के मेंटेनेंस के लिए 500 करोड़: बारिश के कारण जर्जर स्कूलों के मरम्मत का काम अब शुरू होगा, सीएम ने कहा...

रायपुर। बारिश के दौरान जर्जर स्कूलों के मेंटेनेंस के लिए सीएम भूपेश बघेल ने 500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। साथ ही, मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में बिना किसी बाधा के पढ़ाई हो, इसलिए बारिश खत्म होने के बाद तत्काल स्कूलों में मेंटेनेंस का काम शुरू करें।
दरअसल, भेंट मुलाकात के दौरान लोगों ने स्कूलों की जर्जर स्थिति के बारे में सीएम को बताया था। हालांकि लंबे समय से शाला भवनों की मरम्मत के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान ना होने से छात्रों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही थी। बारिश के बाद कई जर्जर स्कूलों में डर का माहौल था। ये बातें सीएम की जानकारी में आई तो उन्होंने तत्काल 500 करोड़ रुपए स्वीकृत करने किया है। साथ ही, मुख्य सचिव को यह निर्देश भी दिए हैं कि जहां-जहां जरूरत है, वहां तत्काल प्रभाव से काम शुरू कराए जाएं, जिससे पढ़ाई में कोई बाधा न हो।
