Begin typing your search above and press return to search.

Sawan Me Vastu Dosh k Upay -CG News: भगवान शिव करेंगे वास्तु दोष का दमन, सावन में इन उपायों से होगा वस्तु दोष दूर

Sawan Me Vastu Dosh k Upay -CG News: भगवान शिव करेंगे वास्तु दोष का दमन, सावन में इन उपायों से होगा वस्तु दोष दूर
X
By NPG News

रायपुर।

Sawan Me Vastu Dosh k Upay: सावन हरियाली और नवचेतन का माह है जो भगवान शिव को प्रिय है। इस माह पूरा माहौल भगवान शिव की भक्ति में भक्तिमय रहता है। हर तरफ सकारात्मक शक्ति का प्रवाह होता है। इस माह में नकारात्मक उर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। इसलिए आपके जीवन में कोई वास्तु दोष है, जिस कारण घर में कोई न कोई समस्या बनी रहती है। साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत को खराब रहती है। इसके दुष्प्रभाव से आर्थिक और मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। तो यहां कुछ वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें सावन मास में करने से निदान होता है।

सावन में वास्तु दोष का निदान करें

भगवान शिव ऐसे देव हैं जिनकी पूजा-आराधना से वास्तुदोषों का दमन होता है। जिन घरों में वास्तुदोष हो, वहां सुख-शांति के लिए शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद उस जल को घर लाकर उससे 'ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय ' ये मंत्र जपते हुए पूरे भवन में छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

बेल के पेड़ में दीप जलायें

घर-परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे,धन का आगमन हो इसके लिए घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम (वायव्य)दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं और उसको नियमित रूप से जल दें एवं शाम के समय इसके नीचे घी का दीपक जलाएं।

सावन में करें गौ सेवा

सावन माह में प्रतिदिन गाय या बैल को हरा चारा खिलाएं। जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।

सावन में लगाएं तुलसी

घर में तुलसी स्‍थापित करने के लिए सावन माह सर्वश्रेष्‍ठ माना जाता है। इस माह घर में पौधे अवश्य लगाएं। ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं।

सावन में धारण करें रूद्राक्ष

सावन माह में घर की पूर्व दिशा में भगवान शिव एवं माता पार्वती की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। इससे घर से क्लेश दूर हो जाते हैं। इस माह रूद्राक्ष को धारण करें। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है और शरीर निरोगी होता है।

सावन में करें ये काम

सावन में उपवास रखने या एक वक्‍त भोजन करने की विशेष मान्‍यता है। ऐसा करने से पापों का नाश होता है और आध्‍यात्‍म में रुचि बढ़ती है।

घर के रसोईघर में गंगाजल लाकर रखें। चांदी या तांबे का त्रिशूल घर के हॉल में रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहेगी। डमरू को बच्चों के कमरे में रखें।

सावन में तांबे का नाग लाएं

ऐसा करने से बच्चों को किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा। चांदी या तांबे के बने नंदी तिजोरी में रखें। चांदी या तांबे का नाग लाकर घर के मुख्य दरवाजे पर रखें। ऐसा करने से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएंगे।

इन उपायों को कर आप शिव की कृपा और वास्तु दोष से मुक्ति पा सकते हैं। लेकिन इन उपायों को करने से पहले किसी जानकार से परामर्श अवश्य लें।

Next Story