Begin typing your search above and press return to search.

सीजी न्यूज़: रेप के बाद हत्या!.. जंगल में नवविवाहिता की लाल जोड़े में मिली लाश, कुछ दिन पहले शादी होने का अंदेशा, पुलिस जांच में जुटी...

सीजी न्यूज़: रेप के बाद हत्या!.. जंगल में नवविवाहिता की लाल जोड़े में मिली लाश, कुछ दिन पहले शादी होने का अंदेशा, पुलिस जांच में जुटी...
X
By NPG News

धमतरी। केरेगांव के जंगल में एक नवविवाहिता महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। महिला का शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। साथ ही उसके शरीर पर कुछ कपड़े भी नहीं है। पुलिस आशंका जता रही हैं कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया उसके बाद हत्या कर दी गई। घटनां केरेगांव थाना क्षेत्र के जंगल का है।

जानकारी के मुताबिक, गुरूवार की सुबह वन विभाग के फाॅरेस्ट गार्ड मुरूमसिल्ली बांध की तरफ राउंड पर निकले थे। इस दौरान जंगल में नवविवाहिता महिला की लाश देखी। महिला लाल कलर का जोड़ा पहने हुई थी। साथ ही पैर में लाल महुर भी लगा हुआ था। महिला का शव देखने पर पुलिस अंदेशा जता रही है कि महिला की कुछ दिनों पहले ही शादी हुई हागी। आरोपी ने पहले महिला के साथ जंगल में बलात्कार किया और फिर उसके बाद उसकी हत्या कर दी। मृतिका की उम्र 23 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

एएसपी धमतरी मेघा टेम्भूरकर ने एनपीजी से चर्चा करते हुये बताया कि महिला नवविवाहिता लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही महिला की फोटों के आधार पर आसपास के गांव और थाने में इसकी सूचना दे कर जानकारी जुटाई जा रही है। महिला की पहचान होने के बाद ही इस मामले में आगे कुछ कहा जाएगा। फिलाहल पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया से दुष्कर्म के बाद हत्या का केस दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।

Next Story