Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में गोली चली: राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में चली गोली, घायल को लेकर फरार हुए आरोपी, एसएसपी मौके पर

राजधानी में गोली चली: राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में चली गोली, घायल को लेकर फरार हुए आरोपी, एसएसपी मौके पर
X
By NPG News

रायपुर। राजधानी के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में गोली चलने की सूचना है। राजेन्द्र नगर के बसंत विहार में गोली चलने की जानकारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं।


मिली जानकारी के अनुसार बसंत विहार में गोली चलने की सूचना मिली। गोली चलने से एक युवक के घायल होने की सूचना मिली हैं। मौके पर पहुँची पुलिस को खून बिखरा मिला है। जानकारी आ रही है कि चार युवक टाटा की गाड़ी में देखे गए हैं। जानबूझ कर गोली चलाई गई या गलती से गोली चल गई जिससे युवक घायल है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घायल युवक को भी गोली चलाने वाले युवक साथ में लेकर चले गये एसी जानकारी मिल रही हैं।

गोली चलने की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी मौके पर पहुँचे हैं। उन्होने एनपीजी से चर्चा में बताया कि "राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के बसंत विहार कालोनी में गोली चलने की सूचना आयी हैं। पर अभी तक ये क्लियर नही हुआ है कि गोली एक्सिडेंटली चली हैं या जान-बूझकर फायर किया गया है। घायल युवक का भी पता नही चल पाया हैं। आरोपियों व घायल की पतासाजी पुलिस कर रही हैं।"

Next Story