CG News: पूर्व आईएएस ने पनामा पेपर में पूर्व सीएम के बेटे का नाम आने पर उठाए सवाल, कहा- जांच होनी चाहिए, क्योंकि मामला गंभीर

रायपुर। पनामा पेपर्स में अगुस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कथित तौर पर हुई रिश्वतखोरी में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का नाम आने पर अब राज्य के पूर्व सीनियर आईएएस बीकेएस रे ने घेरा है। पूर्व आईएएस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और जिस तरह से बातें सामने आ रही है, उसे गंभीर बताते हुए जांच की बात कही है।
'समय-समय पर पनामा पेपर्स के खुलासे के संबंध में सवाल उठाए जाते हैं, जो अगस्ता वेस्टलैंड मामले से जुड़े कथित रिश्वतखोरी में डॉ. रमन सिंह के बेटे की संलिप्तता से संबंधित हैं। डॉ. रमन सिंह के बेटे को दी गई रकम बहुत भारी लगती है। मैं यहां उल्लेख कर सकता हूं कि पनामा पेपर्स से संबंधित ये निष्कर्ष वैश्विक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स के एक अंतरराष्ट्रीय संघ की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं। ये पत्रकार बहुत उच्च प्रतिष्ठा के हैं। ईमानदारी और पारदर्शिता के लिए जांच होनी चाहिए, क्योंकि मामला गंभीर लग रहा है।'
