ब्रेकिंग न्यूज : PHE मंत्री रुद्र गुरु की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जा रहे, सीएम ने की बात

npg breaking news
X

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री रुद्र कुमार गुरु की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया जा रहा है. सीएम भूपेश बघेल ने उनसे बात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

पीएचई मंत्री रुद्र गुरु को पिछले हफ्तेभर से बुखार था. वे रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती थे. विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणदास महंत शुक्रवार को उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे. अब जानकारी आ रही है कि उन्हें मस्तिष्क ज्वर की शिकायत के बाद एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाने का निर्णय लिया गया है.

विधानसभा स्पीकर डॉ. महंत ने भी पीएचई मंत्री से मुलाकात कर डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली थी. देखेंं तस्वीर...



Tags

Next Story