Begin typing your search above and press return to search.

आज की सबसे बड़ी खबरः PGI चंडीगढ़ को देश के टॉप 10 अस्पतालों में शुमार कराने वाले Ex सुपरिंटेंडेंट सुधारेंगे मेकाहारा और डीके हॉस्पिटल की सेहत, कंसल्टेंट बने, जानिये उनके बारे में

आज की सबसे बड़ी खबरः PGI चंडीगढ़ को देश के टॉप 10 अस्पतालों में शुमार कराने वाले Ex सुपरिंटेंडेंट सुधारेंगे मेकाहारा और डीके हॉस्पिटल की सेहत, कंसल्टेंट बने, जानिये उनके बारे में
X
By NPG News

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े हॉस्पिटल मेकाहारा और सुपर स्पेश्यालिटी डीके हॉस्पिटल की सेहत सुधारने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता की कंसल्टेंट के रूप में नियुक्ति की गई है. डॉ. गुप्ता तीस साल तक पीजीआई चंडीगढ़ में अधीक्षक रहे. स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पीजीआई चंडीगढ़ का देश में जो नाम है, उसमें डॉ. गुप्ता का बड़ा योगदान माना जाता है. यही वजह है कि उन्हें यहां कंसल्टेंट के रूप में नियुक्ति दी गई है. वे एकेडमी ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा एम्स बठिंडा के इंस्टीट्यूट बॉडी के सदस्य, एम्स के एचआर कमेटी के सदस्य और एम्स बठिंडा की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं. स्वास्थ्य सचिव आर. प्रसन्ना ने बताया कि डॉ. गुप्ता ने एक मार्च से जॉइन कर लिया है.

डेडीकेशन ऐसा कि हॉस्पिटल में ही रह रहे

पीजीआई चंडीगढ़ देश के नामी चिकित्सा संस्थाओं में से एक है. उत्तर भारत में दिल्ली एम्स के बाद पीजीआई चंडीगढ़ को दूसरे नंबर का संस्थान का गौरव मिल चुका है. डॉ. गुप्ता का काम के प्रति लगन और समर्पण है कि यहां जॉइन करने के बाद उन्होंने किसी होटल में ठहरने के बजाय मेकाहारा में रहने की इच्छा जताई. उनके लिए वहीं रहने की व्यवस्था की गई है.

चिकित्सा सुविधा और व्यवहार में सुधार

डॉ. गुप्ता की नियुक्ति के पीछे मेकाहारा और डीकेएस हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधा में बेहतरी के साथ-साथ मरीजों के साथ जो व्यवहार किया जाता है, उसमें सुधार लाने की कोशिश की जाएगी. साथ ही, इलाज का प्रोटोकॉल बनाया जाएगा, जिससे दोनों संस्थान छत्तीसगढ़ के उच्च स्तरीय संस्थाओं में शामिल हों. डॉ. गुप्ता का इससे पहले दो-तीन बार मेकाहारा के डॉक्टरों से इंटरएक्शन हो चुका है. हेल्थ डायरेक्टर रहते हुए आर. प्रसन्ना ने ही छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए उन्हें जोड़ने की पहल की थी.

Next Story