Begin typing your search above and press return to search.

CG News: मायके आई महिला के साथ दुष्कर्म: पूर्व प्रेमी ने न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप, FIR दर्ज

CG News: मायके आई महिला के साथ दुष्कर्म: पूर्व प्रेमी ने न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप, FIR दर्ज
X

Crime News

By NPG News

बिलासपुर। मायके आई युवती से उसके पूर्व प्रेमी ने उसका न्यूड वीडियो दिखा वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी फरार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की मस्तूरी थाना क्षेत्र के चिल्हाटी में रहने वाले युवक प्रमोद धुरी से फोन के माध्यम से परिचय हुआ। दोनो में दोस्ती हुई। जो प्रेम संबंधों में बदल गया। इस दौरान युवक व युवती के मध्य शारीरिक सम्बंध भी बने। जिसका प्रमोद धुरी ने चुपचाप वीडियो बना लिया था। युवती ने युवक पर शादी का दबाव डाला जिस पर उसने इंकार कर दिया। तब युवती के घर वालो ने उसकी शादी दो माह पूर्व अन्य जगह कर दी।

युवती शादी के बाद दो माह तक अपने ससुराल में रही। उसके बाद वह हरेली पर अपने मायके आई। तब उसके पूर्व प्रेमी युवक ने उसे मिलने के लिये बुलाया। इंकार करने पर आखरी बार मिलने की गुजारिश की। युवती द्वारा मिलने जाने पर युवक के द्वारा सम्बंध बनाने का दबाव डाला गया। युवती के मना करने पर उसे युवक ने वह न्यूड वीडियो दिखाया जो उसने रिलेशनशिप में रहने के दौरान चुपके से सम्बंध बनाते हुए रिकार्ड कर लिया था। युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया। युवती ने सिरगिट्टी थाने पहुँच कर पूर्व प्रेमी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर दर्ज होते ही प्रेमी युवक फरार हो गया है। जिसकी तलाश सिरगिट्टी पुलिस कर रही है।

Next Story