सीजी- महिला और उसके 2 बच्चों का मिला शव... मां अपनी 6 माह की बेटी और दो वर्ष के बेटे के साथ कुएं में कूदी, मची सनसनी

X
By - NPG News |16 Sept 2022 1:37 PM IST
कोरबा। आधी रात महिला अपने 6 माह की बेटी व दो वर्ष के बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। सुबह तीनों की लाश मिली है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।
दीपका थाना क्षेत्र के मांगामार में रामदयाल उइके रहता है। यह उसका ससुराल गांव है। वह पत्नी के मायके में रहता है। उसकी पत्नी 26 वर्षीय गिरजा बाई बीती रात दो से तीन बजे के बीच अपने 6 माह के बेटी सानिया व दो वर्ष के बेटे सिद्धांत को लेकर निकली। और घर के बगल में स्थित कुएं में कूद गई। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही है।
सुबह जब सब उठे तो बच्चों व महिला की तलाश शुरू हुई। कुएं में झांक कर देखने पर तीनों की लाश मिली। जिसे लोगो ने निकलवाया। दीपका पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story
-
Home
-
Menu
