Begin typing your search above and press return to search.
किसानों के खाते में आएंगे 1800 करोड़: सीएम भूपेश बघेल दीपावली से पहले 17 अक्टूबर को करेंगे न्याय योजना की राशि का भुगतान...

रायपुर। दीपावली से पहले ही राज्य के किसानों, ग्रामीणों और मजदूरों के खाते में न्याय योजना की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत करीब 1800 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा।
इस साल 24 अक्टूबर को दीपावली है। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल 17 अक्टूबर को किसानों, ग्रामीणों और कृषि मजदूरों को न्याय योजना की राशि का भुगतान करेंगे। 15 अक्टूबर को सीएम भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसलिए 17 अक्टूबर का समय तय किया गया है, जिससे किसान, ग्रामीण और मजदूर त्योहार के लिए खरीददारी कर सकें।
Next Story
