Begin typing your search above and press return to search.

केंद्रीय मंत्री पुरी को रायपुर के नेताओं ने सौंपा भ्रष्टाचार का पुलिंदा, मंत्री बोले – जांच कराएंगे

केंद्रीय मंत्री पुरी को रायपुर के नेताओं ने सौंपा भ्रष्टाचार का पुलिंदा, मंत्री बोले – जांच कराएंगे
X
By NPG News

रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी में गड़बड़ी की शिकायत लेकर बुधवार को राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में पार्षद दल ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से भेंट की और उन्हें भ्रष्टाचार का पुलिंदा सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि क्वालिटी में गड़बड़ी या प्लान बदलने की शिकायत की वे जांच कराएंगे और गड़बड़ी करने वाले पर कार्रवाई करेंगे।

राजधानी रायपुर में चौपाटी निर्माण के विरोध में भाजपा का आंदोलन बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच गया। भाजपा पार्षद दल के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से भेंट कर स्मार्ट सिटी के कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत की। छत्तीसगढ़ के नेताओं ने बताया कि राजधानी में स्मार्ट सिटी द्वारा कराए गए 176 में 148 कामों में अनियमितता हुई है। इसकी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जो काम होने हैं, उसके लिए केंद्र सरकार ने स्टैंडर्ड तय किया है। इसके खिलाफ काम हो रहा है। स्मार्ट सिटी में जो भी काम होने हैं, उसके लिए दो तरह की कमेटियां बनाई गई हैं। सलाहकार कमेटी के अध्यक्ष रायपुर सांसद सुनील सोनी हैं। इस कमेटी के निर्देशों को दरकिनार कर काम कराया जा रहा है। चौपाटी से पहले भी रायपुर सांसद स्मार्ट सिटी के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगा चुके हैं।


Next Story