CG News: कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे आरएसएस का हाथ...छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान...

CG News: कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे आरएसएस का हाथ...छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान...
X

रायपुर। 12 प्रतिशत डीए की मांग को लेकर प्रदेश के कर्मचारी 22 अगस्त से हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए सरकार को अल्टीमेटम भी दे दिया है। इस सम्बंध में प्रदेश सरकार के मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री लखमा ने कहा है कि कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे आरएसएस का हाथ है।

केंद्र सरकार के समान डीए व महंगाई भत्ते को लेकर प्रदेश के कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मचारियों को अभी 22 फीसदी डीए मिल रहा था जिसे सरकार ने बढा कर 28 फीसदी कर दिया है। पर कर्मचारी केंद्र के समान 34 प्रतिशत डीए की मांग पर अड़े है। जिसके लिये उन्होंने 22 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया है। यह पहला अवसर हैं कि सभी अधीनस्थ व जिला न्यायालय के कर्मचारी भी हड़ताल में जा रहे हैं। पर शिक्षक संगठनों ने हड़ताल में शामिल होने से इंकार कर दिया है।

आज मीडिया से बात करते हुए आबकारी, उद्योग व वाणिज्य विभाग के प्रभारी कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हड़ताल के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्री ने कहा कि " हमने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया था। अब 6 प्रतिशत डीए भी दे रहे हैं। ताली दोनो हाथों से बजती हैं, अब कर्मचारियों को थोड़ा इतंजार करना चाहिए। मुर्गा की एक टांग बोलने से काम नही चलेगा, कर्मचारियों को टेबल में आकर बात करनी चाहिये।" मंत्री ने आगे कहा कि "इतना सब करने के बाद भी कर्मचारियों का अड़ियल रवैया है, जिसके पीछे कही न कही आरएसएस का हाथ हैं, ऐसा मुझे समझ मे आता है।" मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के लोग आपस मे लड़ रहे हैं जिसका फायदा हमें अगले चुनाव में मिलेगा।

Tags

Next Story