Begin typing your search above and press return to search.

कल आएंगे जामवाल: क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का पहला दौरा, परिचय बैठक के बहाने परखेंगे संगठन की गहराई

कल आएंगे जामवाल: क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का पहला दौरा, परिचय बैठक के बहाने परखेंगे संगठन की गहराई
X
By NPG News

रायपुर। भाजपा के नए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल 02 अगस्त को रायपुर आ रहे हैं। वे यहां तीन दिन रहेंगे। इस दौरान परिचय बैठकों के बहाने संगठन की गहराई परखेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले हफ्ते क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में अजय जामवाल की नियुक्ति की थी। इससे पहले तक जामवाल पूर्वोत्तर राज्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की पैठ मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन में कसावट के उद्देश्य से जामवाल की नियुक्ति की गई है।


छत्तीसगढ़ में 15 साल की सरकार के बाद भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई। इसके बाद संगठन में आंतरिक रूप में काफी मतभेद उभरने लगे। विधानसभा चुनाव के दो साल बाद दिसंबर, 2020 में तत्कालीन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह को हटाया गया। उनके स्थान पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री के रूप में शिवप्रकाश की नियुक्ति की गई। हालांकि उनके पास 19 राज्यों की जिम्मेदारी है, इसलिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में जामवाल की नियुक्ति की गई है।


कहां बैठेंगे, कौन से कमरे में ठहरेंगे

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में नियुक्ति के बाद अजय जामवाल पहली बार रायपुर आ रहे हैं। उनके आने से पहले कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भी हलचल देखी गई। यहां वे किस कमरे में बैठेंगे, कौन से कमरे में ठहरेंगे, इसकी तैयारियां की जा रही हैं। जामवाल का केंद्र रायपुर होगा। यानी वे स्थाई रूप से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ठहरेंगे और यहां से छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में संगठन के कामकाज देखेंगे और दौरे पर जाएंगे। यह तय किया गया है कि उनकी पसंद से कक्ष तय किया जाएगा।

Next Story