Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज-कल में आईएएस अधिकारियों की एक छोटी लिस्ट निकल सकती है। इसमें एक दो कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं।
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के छापे के बाद आईएएस समीर विश्नोई रिमांड में हैं। उनके पास मार्कफेड की जिम्मेदारी थी। एक नवंबर से धान खरीदी होनी है, इसलिए मार्कफेड में एमडी की नियुक्ति काफी जरूरी है, इसलिए मंत्रालय में नई पदस्थापना की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। ऐसी चर्चा है कि रायपुर से लगे एक जिले के कलेक्टर को मार्कफेड की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ऐसी स्थिति में एक दो कलेक्टर बदले जाएंगे। बता दें कि कलेक्टर कांफ्रेंस के बाद भी एक दो जिलों के कलेक्टर व कुछ आईएएस के तबादले की चर्चा थी। बताया जा रहा था कि सीएम कुछ अधिकारियों के काम से संतुष्ट नहीं हैं। इसी कड़ी में तबादले किए जा सकते हैं।
Next Story
