Begin typing your search above and press return to search.

IAS हिमशिखर का कद बढ़ा: गौरव द्विवेदी के रिलीव होने के बाद हिमशिखर गुप्ता को दिया जीएसटी और आर्थिक एवं सांख्यिकी का चार्ज

IAS हिमशिखर का कद बढ़ा: गौरव द्विवेदी के रिलीव होने के बाद हिमशिखर गुप्ता को दिया जीएसटी और आर्थिक एवं सांख्यिकी का चार्ज
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीनियर आईएएस गौरव द्विवेदी के रिलीव होने के बाद अब उनका चार्ज 2007 बैच के आईएएस हिमशिखर गुप्ता को दिया गया है। अब वे जीएसटी और आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। बता दें कि हिमशिखर फिलहाल वाणिज्य एवं उद्योग और सहकारिता के स्पेशल सेक्रेटरी हैं।

1995 बैच के आईएएस गौरव द्विवेदी को एक दिन पहले ही सरकार ने रिलीव किया है। वे प्रसार भारती के सीईओ बनाए गए हैं। उनकी पत्नी आईएएस डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी अगस्त में ही सेंट्रल डेपुटेशन के लिए रिलीव हो गई थीं। देखें नीचे आदेश







Next Story