Begin typing your search above and press return to search.

DRO पर मनमानी का आरोप: छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया से डीआरओ के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे बीआरओ, संगठन में भी नाराजगी...

DRO पर मनमानी का आरोप: छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया से डीआरओ के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे बीआरओ, संगठन में भी नाराजगी...
X
By NPG News

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस में संगठन चुनाव को लेकर एक नया विवाद सामने आ रहा है। छत्तीसगढ़ दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से बीआरओ ने डीआरओ की शिकायत की है। डीआरओ पर जबर्दस्ती उनकी बनाई सूची पर दस्तखत लेने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले राज्य निर्वाचन अधिकारी दलवई से भी मामले की शिकायत की जा चुकी है। संगठन के भी कुछ नेताओं ने डीआरओ पर मंत्री-विधायक स्तर के नेताओं के साथ तालमेल बनाकर काम करने का आरोप लगाया है।

15 अगस्त को राजधानी में बड़े आयोजन की तैयारी

राजीव भवन में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक हुई। छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया के साथ-साथ सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव द्वय डॉ. चंदन यादव और सप्तगिरी उल्का ने प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। इसमें 9 से 14 अगस्त तक विधानसभा स्तरीय पदयात्रा, 15 अगस्त को बड़े आयोजन के साथ-साथ 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती पर राजीव भवनों के उद्घाटन को लेकर चर्चा की गई।

हर विधानसभा के लिए स्टार्टिंग व अंतिम पॉइंट तय करें

छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया ने कहा कि हर विधानसभा के शुरुआत और आखिरी के पॉइंट निर्धारित किए जाएं। यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम की निशानियों का स्मरण, सेनानियों के परिजनों से मुलाकात होना चाहिए। सभी विधानसभा में 75 किलोमीटर अनिवार्य रूप से यात्रा घूमनी चाहिए। हर बूथ तक यात्रा पहुंचे। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ यात्रा में जन जागरण करना चाहिए। पदयात्रा ऐसे गांव या मोहल्ले में रुकेगी, जहां दलित, आदिवासी व किसी अन्य कमजोर वर्ग के हों। अगले दिन सुबह 6 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी के दौरान राम धुन गाई जाएगी। सभी सदस्य गांधी टोपी पहनेंगे। ये समूह हर जोन, सेक्टर और मतदान केंद्र में जन संवाद करेंगे। जन संवाद समूहों में लोगों के साथ संवाद के रूप में होगा, न कि जनसभाओं के रूप में। वे घर-घर जाकर पर्चे बांटेंगे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयार किए गए फॉर्म भरेंगे।

विधानसभा के एक छोर से शुरू करें पदयात्रा: सीएम

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 9 अगस्त से प्रस्तावित विधानसभा के 75 किमी पदयात्रा के कार्यक्रम विधानसभा के एक छोर से शुरू करें। 9 से 15 दिन चलें। समापन में बड़ी सभा हो। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संदेश, सरकार के कार्यक्रमों का पाम्पलेट वितरण करें। तिरंगा कार्यक्रम शुरू किया है। आजादी की लड़ाई कांग्रेस ने शुरू की है। हमें तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है, जिसका तिरंगा से कुछ लेना-देना नहीं है, वे तिरंगा के नाम पर पाखंड कर रहे हैं। हमने तिरंगा को पहले अंगीकार किया। 15 अगस्त तक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम चलेगा। सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से पदयात्रा में शामिल हों। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तक मंडल सेक्टर एवं मतदान केंद्रों में गठित किए गए समूह पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को पहुंचाने के लिये जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। वो महंगाई, बेरोजगारी आदि के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएंगे।

हर दिन पदयात्रा में 200 लोग झंडा लेकर चलेंगे: मरकाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हर दिन यात्रा में कम से कम 200 लोग तिरंगा झंडा लेकर चलेंगे। शाम को विश्राम देश भक्ति कार्यक्रम होगा। प्रभात फेरी के बाद सुबह श्रमदान करेंगे। हर दिन अलग-अलग लोग नेतृत्व करें। शासन की योजनाओं के लिए रथ, वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान करेंगे। यात्रा ग्रामीण बस्ती में रात्रि विश्राम करें। जनसंवाद हो। सभी यात्री गांधी टोपी पहनें। जोन से सेक्टर और मतदान केंद्रों तक यह पूरा अभियान 6 दिनों तक चलेगा। पद यात्रियों को स्कूल एवं आंगनबाड़ियों में जाना चाहिए और मार्ग में आने वाले सभी सामाजिक समूहों से संवाद करना चाहिए। प्रस्तावित स्थानीय स्तर के सभी धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थानों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों में निवासरत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा

इस दौरान प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, गुरुमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, वाणी राव, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पीआर खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री वासुदेव यादव, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, आरती सिंह, रुकमणी कर्मा, सुमित्रा धृतलहरे, जितेंद्र साहू, अरुण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनू नेताम, पीयूष कोसरे, शकुन डहरिया, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, विष्णु यादव आदि उपस्थित थे।

Next Story