Begin typing your search above and press return to search.

CG News: DPI ने मांगी हड़ताल में शामिल रहने वाले शिक्षकों व कर्मियों की जानकारी, देखिए आदेश

CG News: DPI ने मांगी हड़ताल में शामिल रहने वाले शिक्षकों व कर्मियों की जानकारी, देखिए आदेश
X
By NPG News

रायपुर। डीपीआई ने हड़ताल में शामिल शिक्षकों व शिक्षा विभाग के कर्मियों की जानकारी मांगी है। इस सम्बंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व सँयुक्त संचालको को निर्देश जारी किए गए हैं और निर्धारित फार्मेट मे जानकारी मांगी गई है।

ज्ञातव्य है कि केंद्र के समान महंगाई भत्ते व गृह भाड़ा भत्ते की मांग को लेकर प्रदेश के कर्मचारी संगठन 22 अगस्त से हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि, छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ व नवीन शिक्षक संघ ने हड़ताल में शामिल नही होने का निर्णय लिया है। पर कुछ शिक्षक संगठन हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।

दो दिन पूर्व जीएडी ने हड़ताल में शामिल कर्मियों की जानकारी मंगाई थी। अब जीएडी के ही निर्देश पर डीपीआई ने भी जानकारी मंगवाने का आदेश जारी किया है।




Next Story