Begin typing your search above and press return to search.

CG News-दो करोड़ में मूर्ति खरीदने का लालच: नकली नोट लेकर चोरों तक ऐसे पहुंची पुलिस, प्राचीन मूर्ति भी बरामद,

CG News-दो करोड़ में मूर्ति खरीदने का लालच: नकली नोट लेकर चोरों तक ऐसे पहुंची पुलिस, प्राचीन मूर्ति भी बरामद,
X
By NPG News

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से चोरो द्वारा लूटी हुई प्राचीन भंवर गणेश की मूर्ति पुलिस ने बरामद कर ली है। करीबन साढ़े तीन माह पहले मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम इटवापाली से प्राचीन भंवर गणेश की मूर्ति को 25-26 अगस्त की दरमियानी रात चोरो ने पुजारी को बंधक बना कर सब्बल से मूर्ति तोड़ कर लूट ली थी। जिसकी तलाश पुलिस को थी। जिसे अब बरामद कर चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

ग्राम इटवापाली में प्राचीन भंवर गणेश मंदिर है। मंदिर में आस पास के लोगो को बड़ी श्रद्धा है। लोगो का तांता मंदिर में दर्शनों हेतु लगा रहता था। 25- 26 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात नकाबपोश मंदिर पहुँचे और बंदूक दिखा पूजारी को बंधक बना कर सब्बल से मूर्ति उखाड़ लिया। मूर्ति लूटने के बाद अज्ञात नकाबपोश वहां से फरार हो गए। सुबह गांव के लोग जब मंदिर पहुँचे तब उन्होंने पुजारी को बंधा देखा और उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी पारुल माथुर घटनास्थल पहुँच गयी और घटनास्थल का अवलोकन कर अज्ञात चोरों का पता लगा उन्हें पकड़ने हेतु तीन टीमो को गठन कर दिया।

क्षेत्र के स्थानीय विधायक कृष्णमूर्ति बांधी भी जानकारी लगने पर मंदिर पहुँचे। मंदिर से धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हुई थी। इसलिए पुलिस ने चोरो को तलाशने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। गांव में व आस पास के कई गांवों में पुलिस की टीमो ने कई कई दिनों तक डेरा डाल चोरो की तलाश की और संदेहियों से पूछताछ करते रहे पर चोरो का कही कोई पता नही चल पा रहा था। चोरो का पता करने बाहर पुलिस टीम भी भेजी गई।

चार दिन पूर्व एसीसीयू के एक आरक्षक हेमंत सिंह जो कि मस्तूरी क्षेत्र के गांव का स्थानीय निवासी भी है को मुखबिरों के माध्यम से जानकारी मिली कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम चौहा के दो लड़के काले पत्थर का टुकड़ा लेकर उसे मूर्ति का बता कर बेचने के लिए चार करोड़ में ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाते हुए युवकों को अन्य राज्य से ग्राहक बन कर फोन करवाया और उन्हें विश्वास दिलवाया कि वे प्राचीन मूर्ति खरीदने वाले बडे व्यापारी है। उन्हें झांसा में लेने के बाद एसएसपी पारुल माथुर ने एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह को स्वयं ग्राहक बन कर आरोपियो से सौदा करने भेजा ताकि कही कोई चूक न हो जाये और आरोपी बच के निकल न जाये। जिसके बाद क्राइम ब्रांच टीआई हरविंदर सिंह व आरक्षक गोविंद शर्मा यूपी के कन्नौज का व्यापारी बन कर एक आरोपी युवराज टंडन से मुलाकात की। और सौदेबाजी की बात की। पर आरोपी इतने शातिर थे कि वे एक ही बार मे झांसे में नही आये। फिर चोरो को भरोसे में लेने के लिए टीम ने फिर से उनसे बार्गेनिंग की और उन्हें कहा कि मूर्ति दो करोड़ में हमे दे दीजिए और हम उसे आगे थोड़ी ज्यादा कीमत बढा कर बेच देंगे। जिससे आप लोगो के सौजन्य से हमारी भी थोड़ी बहुत कमाई हो जाएगी। आरोपियो को भरोसा दिलाने के लिए क्राइम टीआई हरविंदर सिंह ने 5 लाख रुपये बतौर बयाना देने एडवांस मनी भी दिखाई। जिसमे उपर के नोट असली तो नीचे कागजो का बंडल था।

युवराज टन्डन को ग्राहक बने टीआई ने कहा कि एक बार सौदा तय होने से पहले वह मूर्ति दिखा थे,यदि मूर्ति असली हुई तो वह बाकी रकम की नगद व्यवस्था करेंगे। युवराज टण्डन ने अपने मित्र मोहताब सुमन को फोन कर मूर्ति लेकर बुलाया। मोहताब बाइक में बैठकर मूर्ति लेकर पहुँचा। वह एक सफेद कलर के झोले में मूर्ति रखा हुआ था। जैसे ही मूर्ति मोहताब ने दिखाई तब तस्दीक होने पर टीआई ने आस पास छुपी टीम को इशारा कर दिया। टीम ने घेराबंदी कर दोनो को पकड़ लिया और पूछताछ की तब उन्होंने तीन अन्य साथियों के साथ घटना कारित करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस टीम के आस पास घूमते थे आरोपी, तालाब में छुपाया थी मूर्ति:

आरोपियो ने बताया कि पैसो की लालच में उन्होंने चिड़ियामर नकली पिस्टल दिखा कर लूट की घटना को अंजाम दिया था और चोरी हुई मूर्ति को तालाब में छुपा दिया था। पुलिस बहुत सक्रिय थी इसलिए उस समय उन्होंने मूर्ति को नही बेची थी। पुलिस टीम जब गांव में कैम्प कर जांच कर रही थी तब वे टीम के आस पास ही रहकर उनकी गतिविधियों को देखा करते थे। फिर जैसे ही पुलिस की आमदरफ्त कम हुई वैसे ही मूर्ति को निकाल कर घर ले आये और बेचने की कोशिश की और पकड़े गए। पुलिस ने उनके घर से खंडित मूर्ति चार टुकड़ो में ,चांदी का मुकुट 31 टुकड़ो में व एक चिड़ियामार पिस्टल व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

युवराज टण्डन (20), मोहताब सुमन (25), सुमीर राय(20),निशांत धृतलहरे (20) सभी निवासी मस्तूरी थाना क्षेत्र। वही एक आरोपी अतुल भार्गव(25) फरार है।

Next Story