Begin typing your search above and press return to search.

CG NEWS: डीईओ जिम्मेदारः भर्ती पर रोक के बाद भी शिक्षकों की भर्ती, डीईओ और शिक्षण समिति के प्रमुख दोषी, मंत्री बोले...कार्रवाई होगी

CG NEWS: डीईओ जिम्मेदारः भर्ती पर रोक के बाद भी शिक्षकों की भर्ती, डीईओ और शिक्षण समिति के प्रमुख दोषी, मंत्री बोले...कार्रवाई होगी
X
By NPG News

रायपुर। प्रदेश के शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों में 2014 से सीधी भर्ती पर रोक लगी हैं। बावजूद इसके जांजगीर जिले में शिक्षकों की भर्ती कर ली गई। विधानसभा में आज स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने बताया कि जांच में डीईओ और शिक्षण समिति के चेयरमैन जिम्मेदार पाए गए हैं। उन्हें नोटिस दी गई है। जवाब आने पर कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल शिक्षा मंत्री से विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों में सीधी भर्ती पर रोक के सम्बंध में सवाल पूछा था। इसके साथ ही कितने स्कूलों ने भर्ती हेतु अनुमति मांगी थी उसकी जानकारी भी विधायक ने मांगी थी।

जिस पर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों में 2 मई 2014 से सीधी भर्ती पर रोक लगी हैं। जिसमे से 122 स्कूलों ने 1 जनवरी 2019 से 30 जून 2022 की अवधि में भर्ती करने हेतु अनुमति मांगी हैं। मंत्री ने बताया कि शासकीय अनुदान प्राप्त सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोधना नवागढ़ ब्लाक जिला जांजगीर में शासन की अनुमति के बगैर 8 पदों पर भर्ती की गई हैं। जिसमे जांजगीर के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी व स्कूल के शिक्षण समिति के अध्यक्ष दोषी पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनो को नोटिस जारी की गई है।

Next Story