Begin typing your search above and press return to search.
DA पर बड़ा फैसला: कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली पर तोहफा... इस दिन कैबिनेट में होगा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली से पहले डीए का तोहफा मिल सकता है। इस संबंध में सरकार के पुख्ता सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है। चर्चा है कि 17 अक्टूबर को सरकार कर्मचारियों के डीए के संबंध में निर्णय ले सकती है। 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक है। इसमें सीएम डीए के संबंध में आदेश जारी कर सकते हैं। इस संबंध में सीएम पहले भी संकेत दे चुके हैं।
Next Story
