CG News- छत्तीसगढ़ में भीषण हादसाः ट्रेन ने कार को मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, पांच गंभीर...

रायपुर/ बलौदाबाजार। बीती रात हथबंध स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रेन ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को कार से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार की रात 9 से 10 बजे के बीच की है। मुंबई हावड़ा रूट पर हथबंध रेलवे स्टेशन से हिरमी अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र के लिए रेल लाइन बिछी हुई है। शाम में दो माल डिब्बो को संयंत्र में छोड़कर रात 9 बजे मालगाड़ी हाथबंध लौट रही थी। इसी दौरान हथबंद से 10 किलों मीटर दूर बीना फाटक वाले रेलवे क्राॅसिंग को पार कर रही एक कार को ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के साथ कार 300 मीटर दूर तक घसीटते हुए चली गई।
दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 को गंभीर अवस्था में सुहेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से रात में ही बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया। कार सवार लोगों के नाम इश्वरी देवांगन, बाबू लाल, दियांशु, मंजू, मालिक राम, राहुल देवांगन, योगेष और कबीर देवांगन है। इनमें से तीन की मौत हो गई है।
