भरोसे के बजट पर दस्तखत : सीएम भूपेश बघेल ने बजट को अंतिम रूप दिया, तस्वीरों में देखें बजट की तैयारियां...

X
By - NPG News |
Published Time : 6 March 2023 12:26 PM IST
Updated Time : 2023-03-06 07:09:54
रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश करने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं. विधानसभा स्थित अपने कक्ष में उन्होंने बजट को अंतिम रूप दिया. इस दौरान वित्त विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी. के साथ-साथ वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद थे.
सीएम बघेल के हाथ में बजट ब्रीफकेस में गोबर पेंट से छत्तीसगढ़ महतारी और कामधेनु की तस्वीर है.
पिछले साल भी सीएम भूपेश बघेल गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर पहुंचे थे.
गढ़बो नया छत्तीसगढ़ के नारे के साथ सीएम ने अपने कार्यवाल की शुरुआत की थी. इस बार उन्होंने बजट को भरोसे का बजट नाम दिया है. इससे उम्मीद है कि वे सभी वर्गों को ध्यान में रखकर घोषणाएं कर सकते हैं.
Next Story
-
Home
-
Menu

