Begin typing your search above and press return to search.

CG में PM श्री स्कूल: छत्तीसगढ़ में पीएम श्री स्कूलों के चयन के लिए बनी कमेटी, समग्र शिक्षा को बनाया नोडल एजेंसी; जिलों में ये होंगे अध्यक्ष...

CG में PM श्री स्कूल: छत्तीसगढ़ में पीएम श्री स्कूलों के चयन के लिए बनी कमेटी, समग्र शिक्षा को बनाया नोडल एजेंसी; जिलों में ये होंगे अध्यक्ष...
X
By NPG News

रायपुर। राज्य सरकार ने पीएम श्री स्कूलों के चयन के लिए कमेटी बनाई है। समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय को सिंगल नोडल एजेंसी बनाया गया है। वहीं, स्कूल शिक्षा सचिव को राज्य स्तरीय निगरानी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक सदस्य सचिव होंगे। वहीं, जिन स्कूलों का चयन किया जाएगा, उन्हें पीएम श्री स्कूल्स की तरह डेवलप करने के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। देखें, स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश...


क्या है पीएम श्री स्कूल

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बाद देशभर के 14500 स्कूलों को पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) योजना के तहत अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के मौके पर इसकी घोषणा की थी। पीएम श्री स्कूल अपने आसपास के अन्य स्कूलों को मार्गदर्शन और नेतृत्व प्रदान करेंगे। वर्ष 2022-23 से 2026 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए 27360 करोड़ रुपये की लागत से पीएम श्री (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना प्रोजेक्ट को लागू किया जाएगा।

Next Story