Begin typing your search above and press return to search.

CG में दो डायरेक्टोरेट बने: अब पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय और संस्कृति एवं राजभाषा अलग-अलग संचालनालय

CG Employees News
X
npg.news
By NPG News

रायपुर। राज्य शासन द्वारा संस्कृति विभाग के अधीनस्थ संचालित संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग को अलग-अलग संचालनालय के रूप में घोषित कर दिया है। अब यह विभाग संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय और संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा के नाम से जाना जाएगा। इस आशय का आदेश मंत्रालय महानदी भवन स्थित संस्कृति विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

नवगठित विभागाध्यक्ष कार्यालयों के सुव्यवस्थित कार्य निष्पादन-संचालन के लिए प्रशासनिक दृष्टि से कार्यालय का नाम और पता परिवर्तन किया गया है। इसके अनुसार संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय के कार्यालय का पता महंत घासीदास स्मारक संग्राहालय परिसर सिविल लाइन रायपुर है। वहीं संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा के कार्यालय का पता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल व्यावसायिक परिसर द्वितीय तल सेक्टर-27 नवा रायपुर अटल नगर है।

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने 15 जनवरी 2021 को बजट चर्चा के दौरान इसकी घोषणा की थी। इसके बाद इस साल सितंबर में तीन नए पदों का सृजन किया गया था।

Next Story