Begin typing your search above and press return to search.

CG को 4 राष्ट्रीय पुरस्कार: स्वच्छ भारत मिशन में छत्तीसगढ़ ने फिर लहराया परचम, इन जिलों को मिला पुरस्कार...

CG को 4 राष्ट्रीय पुरस्कार: स्वच्छ भारत मिशन में छत्तीसगढ़ ने फिर लहराया परचम, इन जिलों को मिला पुरस्कार...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By NPG News

रायपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में छत्तीसगढ़ ने फिर अपना परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ को चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। स्वच्छ भारत दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य को पुरस्कार मिलेगा।

आज जारी पुरस्कारों की सूची में स्वच्छ सर्वेक्षण-ग्रामीण में ईस्ट जोन में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है। स्वच्छ सर्वेक्षण - ग्रामीण में ईस्ट जोन में दुर्ग जिला दूसरे और बालोद तीसरे स्थान पर है। इसी तरह ओडीएफ प्लस पर दीवार लेखन प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन में छत्तीसगढ़ को तीसरा पुरस्कार हासिल हुआ है। सीएम भूपेश बघेल ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन में हर साल अच्छा काम कर रहा है।

Next Story