Begin typing your search above and press return to search.

CG हत्या कर कार में छिपाई लाश: शेयर में घाटा हुआ तो मेडिकल कारोबारी ने अपनी महिला पार्टनर की हत्या की, चार दिन बाद खुलासा

CG हत्या कर कार में छिपाई लाश: शेयर में घाटा हुआ तो मेडिकल कारोबारी ने अपनी महिला पार्टनर की हत्या की, चार दिन बाद खुलासा
X
By NPG News

बिलासपुर। देश की राजधानी दिल्ली में अभी आफताब और श्रद्धा के मामले को लोग भूले नहीं हैं, इधर न्यायधानी में युवती की गला दबाकर हत्या करने और चार दिन तक लाश को कार की डिक्की में रखने का मामला सामने आया है। वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी मेडिकल कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक आरोपी व मृतका दोनों मिलकर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था।


भिलाई की प्रियंका सिंह नाम की युवती बिलासपुर में पीएससी की तैयारी करने के लिए आई थी, तभी उसका परिचय आशीष साहू से हुआ। आशीष कस्तूरबा नगर में रहता है और दयालबंद में मेडिकल स्टोर चलाता है। पुलिस के मुताबिक दोनों मिलकर शेयर मार्केट में पैसे लगाने लगे। इसमें दोनो को फायदा भी हुआ। इस बीच दोनों ने करीब 19 लाख का ट्रांजेक्शन किया है। कुछ समय बाद जब उन्हें नुकसान हुआ तो दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई। इस दौरान प्रियंका सिंह ने आशीष साहू पर पैसे के लिए दबाव बनाना शुरू किया। दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर युवक ने दयालबंद में अपनी कार में ही गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को कार की डिक्की में छिपाकर अपने कस्तूरबा नगर स्थित घर पर रख दिया। नीचे देखिए वीडियो...

इधर, युवती के गुमने की जानकारी परिजनों ने पुलिस में दर्ज करवाई थी। युवती के मामा भी पुलिस में हवलदार हैं। पुलिस 4 दिनों से युवती को तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इस बीच युवती के नंबर का सीडीआर आने पर लास्ट कॉल में आशीष से बात हुई थी। उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ किया। इसके बाद उसने घर पर कार की डिक्की में लाश को छिपाने का खुलासा किया।

Next Story