Begin typing your search above and press return to search.

CG CM से पहले CS सर की क्लास: धान खरीदी की तैयारी के संबंध में लेंगे कलेक्टरों की बैठक, पहली बार तीन हिस्सों में बैठक, क्योंकि...

CG CM से पहले CS सर की क्लास: धान खरीदी की तैयारी के संबंध में लेंगे कलेक्टरों की बैठक, पहली बार तीन हिस्सों में बैठक, क्योंकि...
X
By NPG News

रायपुर। कलेक्टर्स-एसपी कांफ्रेंस से पहले मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी कलेक्टरों की बैठक लेंगे। इसमें धान खरीदी के लिए जरूरी सभी पहलुओं के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे। पहली बार जिलों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। सभी ग्रुप को एक-एक घंटे का समय दिया गया है। पहले ग्रुप में उन जिलों को शामिल किया गया है, जहां धान की पैदावार ज्यादा होती है। दरअसल, अब छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या बढ़ गई है। इस वजह से यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मध्यप्रदेश सहित सभी बड़े राज्यों में ऐसी व्यवस्था होती है।

इन विषयों पर होगी बात

कलेक्टरों को 9 बिंदुओं पर जानकारी तैयार करने कहा गया है। इनमें गिरदावरी की स्थिति, पिछले साल की अपेक्षा धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों की जानकारी, धान उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों के लिंक बैंक खातों का मिलान, बारदाने की उपलब्धता, धान परिवहन करने वालों से अनुबंध जैसी बातें शामिल हैं। दरअसल, इस साल सरकार ने एक नवंबर से धान खरीदी करने का ऐलान किया है। 8 अक्टूबर को कलेक्टर्स कांफ्रेंस में सीएम इन विषयों पर जानकारी लेंगे। इससे पहले मुख्य सचिव जरूरी तैयारियों के बारे में पूछेंगे और कमियों को दूर करने के निर्देश देंगे।


संवेदनशील केंद्र और स्टाफ की पहचान करने के भी निर्देश दिए गए हैं। धान खरीदी केंद्रों में गड़बड़ी की शिकायतें आती रहती हैं। कई बार ऐसे कर्मचारी को धान खरीदी केंद्र का प्रभारी बना दिया जाता है, जिस पर पहले ही जांच चल रही होती है। इससे बचाव को ध्यान में रखकर संवेदनशील स्टाफ की पहचान करने के लिए कहा गया है।

Next Story