Begin typing your search above and press return to search.

CG BJP सड़क पर: घरघोड़ा से रायगढ़ तक ओपी की पदयात्रा, कौशिक बोले- आज प्रदेश की सड़कें भी सड़क पर आ गई

CG BJP सड़क पर: घरघोड़ा से रायगढ़ तक ओपी की पदयात्रा, कौशिक बोले- आज प्रदेश की सड़कें भी सड़क पर आ गई
X
By NPG News

रायगढ़। राज्य में सड़क की जर्जर स्थिति की सुधार के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी घरघोड़ा से रायगढ़ तक पदयात्रा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा पहुंचे। दूसरे दिन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद गोमती साय और रायगढ़ जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


पदयात्रा में कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कें सड़क पर आ गई है। सरकार उन्हें बनवाने की स्थिति में नहीं है। लोगों को दिखाने के लिए अधिकारियों को डांट-फटकार करने या हटाने से काम नहीं चलेगा। जिस प्रकार रमन सरकार में पूरे प्रदेश में सड़के बनी थीं, आज भूपेश सरकार उसे मरम्मत करने की स्थिति में भी नहीं है। बजट में मरम्मत के लिए जो राशि स्वीकृत होती है, उसका इन्होंने प्रावधान ही नहीं किया है। पहले तो यह मरम्मत के लिए पैसा बजट में शामिल नहीं करते हैं, जहां बजट में पैसा देते हैं, उसकी प्रशासकीय स्वीकृति नहीं देते हैं। अगर बजट स्वीकृति होती है तो उसके बाद काम नहीं होता है। बरसात के बाद अगर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वह चलने लायक नहीं रहेंगी।


खराब सड़कों से होने वाली परेशानियां के प्रति मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें चेतावनी देने के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है। अभी इस पर यात्रा के बाद कलेक्टर का घेराव होगा। अगर इसके बाद भी सरकार सड़क नहीं सुधारती है तो इससे बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनेगी।

Next Story