Begin typing your search above and press return to search.

CG News ब्रेकिंग- पत्थरबाजी में IPS घायल, अटल प्रतिमा लगाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़े, जमकर पत्थरबाजी..

CG News ब्रेकिंग- पत्थरबाजी में IPS घायल, अटल प्रतिमा लगाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़े, जमकर पत्थरबाजी..
X
By NPG News

रायपुर। दुर्ग के भिलाई में अटल प्रतिमा लगाए जाने को लेकर जमकर बवाल कांग्रेस पार्षदों के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान पत्थरबाजी में छावनी सीएसपी आईपीएस प्रभात कुमार घायल हो गए। ये पूरा मामला भिलाई कैम्प- अटल उद्यान का है।

दरसअल, कैम्प-2 के गार्डन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई की मूर्ति स्थापित की जा रही थी। इस बीच कांग्रेसी पार्षद मन्नान खान अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और मूर्ति स्थापित किये जाने को लेकर विरोध करने लगे। धीरे धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी होने लगी। देखते ही देखते पत्थराव भी शुरू हो गया। घटना की सूचना पाकर छावनी सीएसपी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वो दोनों पक्षों के लोगों को समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि पत्थराव में उन्हें भी चोट लग गई।

इधर मामला उग्र होता देख भारी संख्या में पुलिस की टीम को मौके पर तैनात किया गया है। काफी तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

Next Story