Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग न्यूज: सूर्यकांत की रिमांड नहीं मिली, एक दिन के लिए जेल, कल फिर पेशी; आईएएस विश्नोई सहित अन्य को भी नहीं मिली जमानत

npg breaking news
X
By NPG News

रायपुर। मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार सूर्यकांत तिवारी को रिमांड पर देने की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की मांग स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दी। सूर्यकांत को एक दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। शुक्रवार को फिर इस मुद्दे पर कोर्ट में बहस होगी।

इधर, सूर्यकांत से पहले गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल को भी कोर्ट में पेश किया गया। तीनों की जमानत के लिए आवेदन पर बहस के बाद कोर्ट ने नामंजूर कर दिया। तीनों को फिर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

बता दें कि सूर्यकांत तिवारी की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा पूर्व में गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल को भी कोर्ट में लाया गया। 27 अक्टूबर को विश्नोई सहित तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, सूर्यकांत ने 29 अक्टूबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड मांगी थी। स्पेशल कोर्ट ने 12 दिन की रिमांड मंजूर की थी।

परिवार के लोग भी पहुंचे, लेकिन एक दूसरे के लिए बेरुखी

मनी लांड्रिंग के मामले में बंद सूर्यकांत और चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी गिरफ्तारी के बाद पहली बार आमने सामने हुए। उनके परिजन भी आए थे, लेकिन एक दूसरे के प्रति बेरुखी दिखी। कोर्ट के बाहर भी परिजन अलग थलग रहे।

Next Story