Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग न्यूज: सूर्यकांत और आईएएस विश्नोई सहित सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जेल जाएंगे या जमानत होगी, फैसला कुछ देर में

npg breaking news
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन में अवैध लेवी और मनी लांड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किए गए कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया गया है। गुरुवार को सूर्यकांत सहित अन्य आरोपियों की ओर से जमानत की मांग की गई थी। ऐसा नहीं होने की स्थिति में हाउस अरेस्ट की मांग की गई थी। आरोपियों की ओर से कर्नाटक हाईकोर्ट के उस फैसले का हवाला दिया गया, जिसमें बेंगलुरु में दर्ज केस की जांच पर रोक लगाई है।


आरोपियों की ओर से वकीलों ने बहस की थी, जिसके बाद ईडी का जवाब आना था। इसके लिए ईडी ने एक दिन का वक्त मांगा था। आज ईडी की ओर से जवाब पेश किया जाएगा। ईडी मामले की गंभीरता का उल्लेख कर सूर्यकांत को फिर से रिमांड पर देने की मांग कर सकती है।


साथ ही, अन्य आरोपियों की जमानत का भी विरोध करेगी। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद यह फैसला आएगा कि सूर्यकांत की रिमांड मंजूर होगी या फिर से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया जाएगा। बचाव पक्ष की दलीलों के आधार पर स्पेशल कोर्ट जमानत या हाउस अरेस्ट की मांग पर भी विचार कर सकता है।

Next Story