Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा के पूर्व विधायक का निधन, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत; दो दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा के पूर्व विधायक का निधन, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत; दो दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन
X
By NPG News

रायपुर। भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का मंगलवार देर शाम को निधन हो गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें दोपहर को चिरमिरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था, जहां सुधार होने पर उन्हें रायपुर लाने की तैयारी थी, लेकिन देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बड़ा बाजार चिरमिरी निवासी दीपक पटेल 2008 में विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के रामानुज (रामू भैया) को हराया था। दीपक छत्तीसगढ़ भाजपा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल उनके पास प्रशिक्षण विभाग का दायित्व था। कुछ महीने पहले ही प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया था, जिसमें कई राष्ट्रीय नेता भी आए थे।


(विधानसभा की वेबसाइट में दिया गया परिचय)

पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले ने NPG.News से चर्चा में बताया कि दीपक को किडनी की समस्या थी, लेकिन वे काफी स्वस्थ हो गए थे। मंगलवार को सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। दोपहर तक स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ था। उन्हें रायपुर ले जाना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली। दो दिन पहले ही 23 अक्टूबर को उनका जन्मदिन था।

Next Story