Begin typing your search above and press return to search.

सीजी न्यूज़:- भीड़ भरे बाजार में युवक दिखा रहा था स्टंट, तभी पहुंच गई पुलिस...और फिर युवक को जड़े कई थप्पड़

कोरबा पुलिस, कोरबा के बांकी मोगरा,एसपी संतोष सिंह,

सीजी न्यूज़:- भीड़ भरे बाजार में युवक दिखा रहा था स्टंट, तभी पहुंच गई पुलिस...और फिर युवक को जड़े कई थप्पड़
X
By NPG News

कोरबा। भीड़ भरे बाजार में कलाबाजियां दिखाना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे सबक सिखाते हुए जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है। जिसके बाद कई लोग सब इंस्पेक्टर की कार्यवाही की सराहना कर रहे हैं तो कई लोग आलोचना भी कर रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार वीडियो कोरबा के बांकी मोगरा थाना क्षेत्र में घटित हुई है। यहां जन्माष्टमी की रात लोग कृष्ण भक्ति में डूबे थे। मंदिरों के आसपास बड़ी संख्या में भीड़ थी। तभी एक युवक ने अपनी बाइक को खड़े होकर ही स्टार्ट हालत में नचाना शुरू कर दिया। युवक की यह हरकत देख दर्शनार्थी भयभीत हो गए। लेकिन उसे रोकने की हिम्मत कोई नहीं कर रहा था। तभी वहां मौजूद पुलिस ने युवक को बाइक समेत घटना स्थल से दूर भगा दिया। युवक शराब के नशे में था। इसलिए वह दुबारा फिर से वही आकर स्टंट करने लगा। तब वहां मौजूद सब इंस्पेक्टर माधव तिवारी ने उद्दंड युवक को सबक सिखाते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि घटना का वीडियो जारी होने के बाद कई लोग पुलिस का समर्थन कर रहे हैं तो कई इसे गलत बता पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने भी इसे संज्ञान में लिया है। इस मामले में कोरबा एसपी संतोष सिंह का कहना है कि " युवक यदि शराब के नशे में उदंडता कर रहा था तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती थी। यदि बल प्रयोग की जरूरत थी भी तो कम से कम करना था। वीडियो हमारे संज्ञान में आया है, वहां ड्यूटी कर रहे अन्य पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी"।

Next Story