Begin typing your search above and press return to search.

अनोखा आंदोलन: भाजपा की भीड़ ने पुलिस को उकसाया पर डंडे नहीं चले...पुलिस ने दिखाया संयम, बैरिकेड तोड़कर सीएम हाउस के करीब पहुंचे भाजपाई

डंडे के बजाय रस्सियों के सहारे भीड़ को रोकने की कोशिश। महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी, कई कार्यकर्ता भी घायल।

अनोखा आंदोलन: भाजपा की भीड़ ने पुलिस को उकसाया पर डंडे नहीं चले...पुलिस ने दिखाया संयम, बैरिकेड तोड़कर सीएम हाउस के करीब पहुंचे भाजपाई
X
By NPG News

रायपुर। राजधानी में बुधवार को उग्र आंदोलन के बीच अनोखा नजारा देखने को मिला। बेरोजगारी के मुद्दे पर सीएम हाउस का घेराव करने पहुंची भाजपा के युवाओं की टोली ने कई बैरिकेड फांद दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई, लेकिन लाठीचार्ज नहीं किया गया। हालांकि धक्का-मुक्की के दौरान दोनों ही पक्ष के सदस्यों को चोट आई है। दरअसल, भाजपा 2002 के उस आंदोलन को दोहराना चाहती थी, जिसमें जोगी सरकार ने लाठी चार्ज कराया था और कई नेताओं के हाथ-पैर टूट गए थे। इस बार पुलिसकर्मियों के डंडे पुलिस लाइन में रखवा दिए गए थे। साथ ही, यह हिदायत दी गई थी कि लाठीचार्ज नहीं करना है।

दूसरी ओर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ओसीएम चौक के पास बैरिकेड फांद दिया। विधायक सौरभ सिंह, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के साथ कुछ कार्यकर्ता सीएम हाउस के करीब पहुंच गए। बाकी बड़े नेता काली मंदिर चौक के पास ही बने घेरे के पास पहुंचे और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ धरने पर बैठ गए। बाद में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भाजयुमो के आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने शहर के बड़े हिस्से पर बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था, जिससे पूरे दिन ट्रैफिक बाधित रहा।


तेजस्वी बोले...

सीएम हाउस घेराव से पहले नगर निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस के सामने बने मंच से भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने गर्मजोश भाषण दिया।उ

उन्होंने तीन महीने में अनियमित कर्मचारियों को नियमित नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सूर्या ने स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए कहा कि युवाओं के हित में संघर्ष करने की प्रेरणा उन्होंने स्वामी विवेकानंद से ली है। छत्तीसगढ़ के युवा स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि यह सरकार जिस तरह से तानाशाही चला रही है, हर जगह भ्रष्टाचार कर रही है, युवाओं का शोषण कर रही है, उससे जनता को मुक्ति दिलाना भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है और हम इसे पूरा करेंगे।




सभा को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, अमित साहू आदि ने भी संबोधित किया।

Next Story