Begin typing your search above and press return to search.

ऐसी छुट्टी न ली होगी...न सुनी होगी! क्लर्क ने BEO को लिखा- पत्नी मायके चली गई, मनाने के लिए छुट्टी दे दो...

ऐसी छुट्टी न ली होगी...न सुनी होगी! क्लर्क ने BEO को लिखा- पत्नी मायके चली गई, मनाने के लिए छुट्टी दे दो...
X
By NPG News

NPG डेस्क। ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए वाजिब और गैर वाजिब ढेरों कारण हो सकते हैं। इसी तरह छुट्टी लेने के लिए वाजिब और गैर वाजिब तरीके भी होते हैं। कई तो बहानेबाज एम्प्लॉयी भी आपने देखे होंगे, जो छुट्टी के लिए नए-नए बहाने ईजाद करते हैं। लेकिन... हम जिस आवेदन की बात कर रहे हैं, वैसी छुट्टी न आपने ली होगी और न मांगी होगी।

दरअसल, कानपुर के एक क्लर्क की पत्नी से किसी बात पर लड़ाई हो गई। पत्नी मायके चली गई। अब पत्नी को मायके से लेने जाना है तो उसके लिए छुट्टी चाहिए। कोई और होता तो शायद पर्सनल मामले को लेकर आवेदन नहीं देता, लेकिन शमशाद अहमद ऐसा नहीं सोचते। बीईओ ऑफिस में क्लर्क शमशाद ने जो सच था, वही लिख दिया कि पत्नी रुठकर चली गई है, इसलिए मनाकर लाने के लिए तीन दिन की छुट्टी चाहिए। बस फिर क्या था... इधर, शमशाद ने बीईओ को चिट्ठी लिखी और दूसरी ओर चिट्ठी इंटरनेट के जरिए नदियां-समंदर पार करते हुए न जाने कहां-कहां वायरल हो गई। आप भी गौर फरमाएं कि क्या लिखते हैं शमशाद मियां...


शमशाद अहमद की समस्या को समझते हुए बीईओ ने छुट्‌टी तो दे दी लेकिन अब उनका यह आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Next Story