Begin typing your search above and press return to search.

आपके दिमाग की उम्र क्या है? इन 12 वाक्यों को पढ़ें और पता लगाएं दिमाग की सही उम्र... आनंद महिंद्रा का एक्सपीरियंस भी पढ़ें...

आपके दिमाग की उम्र क्या है? इन 12 वाक्यों को पढ़ें और पता लगाएं दिमाग की सही उम्र... आनंद महिंद्रा का एक्सपीरियंस भी पढ़ें...
X
By NPG News

NPG डेस्क। दिन महीने और साल के साथ आप अपनी बढ़ती उम्र के बारे में तो जान लेते हैं। सफेद बालों और चेहरे पर झुर्रियों से भी उम्र का पता चलता है, लेकिन आपके दिमाग की उम्र क्या है? आप कहेंगे कि जितनी आपकी उम्र है, उतनी ही दिमाग की भी होगी। यह पूरी तरह सच नहीं है। एक स्टडी के मुताबिक कमजोर दिल वालों का दिमाग जल्दी बूढ़ा हो जाता है। कई बार की आपने बच्चों के बारे में यह कहते भी सुना होगा कि इसका दिमाग बड़ों जैसा है। खैर, हम किसी गंभीर विषय पर नहीं ले जा रहे। बस आपको यह बता रहे हैं कि नीचे लिखे 12 वाक्य पढ़कर आप अपने दिमाग की उम्र का पता लगा सकते हैं।

पहले तेज आवाज में ये वाक्य पढ़ें...


अब आनंद महिंद्रा का अनुभव...

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इसे पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ साइकियाट्री ने मेंटल एज असेसमेंट के लिए यह टेस्ट डेवलप किया है। 'अपना समय लें और देखें कि क्या आप बिना किसी गलती के प्रत्येक पंक्ति को जोर से पढ़ सकते हैं। 50 वर्ष से अधिक आयु का औसत व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता।'

'अब वापस जाएं और ऊपर से नीचे की ओर प्रत्येक पंक्ति में तीसरा शब्द पढ़ें। मुझे यकीन है कि आप इसे आगे भेजने से खुद को रोक नहीं सकेंगे।'

आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि उनके एक दोस्त ने इस टेस्ट में हिस्सा लेने का आग्रह किया था। वाकई इसका परिणाम निर्विवाद है।

Next Story