Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 25 July 2022 Ka Rashifal : मेष,वृष और मिथुन राशियों को होगा लाभ, इस राशि वालों को रहना होगा सावधान... जानिए बाकी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर/Aaj 25 July 2022 Ka Rashifal । सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग : आज 25 जुलाई सोमवार

आज का पक्ष- कृष्ण

तिथि - द्वादशी 04:15 PM तक उसके बाद त्रयोदशी

नक्षत्र- मॄगशिरा 01:06 AM, July 26 तक

योग- व्याघात

राहुकाल -07:36 AM से 09:15 AM तक

चन्द्रमा 11:33 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सवार्थ सिद्धी योग- 05:22 AM से 01:06 AM, July 26

अमृतसिद्धि योग-05:22 AM से 01:06 AM, July 26

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी। भूमि-जायदाद के मामलों मे लाभ की स्थिति है। विरोधियों को पराजित करेंगे। प्रेम के मामले में ठीक-ठाक है। इस के मध्य में संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिए मिलाजुला है। नौकरी व व्यवसाय मे लाभ के आसार है। छात्रों को पढाई में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है।

आज का शुभ रंग - जामुनी

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले दिन बेहतर साबित होगा। आय वृद्धि के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे से लाभ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता छात्रों के लिए भी बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। धार्मिक काम में मन लगाने की सलाह दी जाती है।

आज का शुभ रंग- क्रीम।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले अधिकांश समय अपने नए प्यार को देंगे। बिजनेस के लिए सिर्फ योजना बनाना बेहतर है। ऑफिस में आपका मन नहीं लगेगा, काम के माहौल से जातक नाखुश हो सकते हैं इसका कारण कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी उचित प्रोत्साहन न मिलना है। कार्य संबंधी यदि कोई अन्य निर्णय लेने का विचार हैं तो पहले अच्छे से हर पहलू पर विचार करें तो बेहतर होगा। आर्थिक तौर से एक बड़ा लाभ मिल सकता है

आज का शुभ रंग- हरा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए काम करने के तरीके मे बदलाव लेकर आएगा। इससे जातक को लाभकारी और सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। विवाहित जातकों के लिये यह दिन खास है। जातक अपने घर मे शांत माहौल बनाने के लिए किए गये प्रयास मे सफलता हासिल होगी।

आज का शुभ रंग- बैंगनी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जातक को खुद के लिये भी थोड़ा वक्त निकालना मुश्किल हो सकता है। सकारात्मक रवैया आज हर तरह की परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। जातक का अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन पर नियंत्रण रहेगा। आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ भी नया शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है।

आज का शुभ रंग- लाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले लाभ मिलेगा। ज्यादातर समय जातक खुद का मूल्यांकन में बिताएंगे। अपनी क्षमता को पहचानकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के अवसरों का लाभ लेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह बहुत ही भाग्यशाली हो सकता है। धार्मिक कार्यो में भी रुचि दिखा सकते हैं। किसी जरुरतमंद को उसकी जरुरत की वस्तु दान संतुष्टि दे सकता है। रोमांटिक जीवन थोड़ा असमंजस भरा हो सकता है।

आज का शुभ रंग- पीच।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक कई मामलों मे अनुकूल योग है। जातक के प्रभाव में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ होगा। जातक के प्रयासों को शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग है। प्रेम संबंधों के लिए से यह दिन अनूकूल है। अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दिन जीवन साथी के मध्य तालमेल स्थापित होने के योग हैं। मांगलिक कार्यो के आयोजन करेंगे। व्यय की अधिकता से चिंता बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

आज का शुभ रंग- हरा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज इस राशि के जातक को आर्थिक क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेगा। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रकार के प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। अच्छे गुणों के कारण आप इस पुराने काम बनाने में सक्षम हो सकेंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रित कर पढाई करने की जरूरत है।

आज का शुभ रंग- नीला

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक गृहस्थ जीवन खुद को साबित करेंगे। नौकरी व बिजनेस में पदोन्नति के योग है। लेखन, फिल्म निर्माण, प्रबंधन व नेतृत्व के क्षेत्र में तरक्की के योग है। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला धन निवेश व विदेश मामलों में अनुकूलता के योग है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन हो सकती है। लेकिन बाद में दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। यात्रा के भी योग हैं।

आज का शुभ रंग- केसरिया।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी। जीवनसाथी को सफलता मिलाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आज का शुभ रंग- भूरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले जातक के लिए अत्यंत शुभफलदायी है। आजीविका के क्षेत्रों मे मान-सम्मान बढेगा। खेल, तकनीक, प्रतियोगिता, परामर्श, चिकित्सा, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। यदि रोजगार के तलाश में हैं, तो सफलता के योग है। पदोन्नति के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों की खरीद करेंगे। धार्मिक कामों में शामिल होंगे। प्रेम संबंध के लिए दिन मधुर है। साथी की इच्छा के मुताबिक वस्तुओं के खरीद करेंगे।

आज का शुभ रंग-काला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले जातक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस समय धीरे-धीरे अपने काम को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। मेहनत से पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे।खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

आज का शुभ रंग- हरा

Next Story