Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 2 August 2022 ka rashifal: वृष, कर्क, तुला और वृश्चिक वालों को होगा लाभ, इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी....

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 2 अगस्त 2022 ka rashifal: रायपुर : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 2 अगस्त मंगलवार

तिथि - पञ्चमी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र- - उत्तराफाल्गुनी 05:29 PM तक उसके बाद हस्त

योग- सिद्ध

राहुकाल - 7:39 AM से 9:17 AM तक

चन्द्रमा -कन्या राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन धन के नए स्रोत बनेंगे। शासन से सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी में सफलता मिलेगी। जातक के चंचल स्वभाव के कारण नुकसान भी संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें उनके अनुभव जातक के लिए लाभप्रद होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस यात्रा संभव है।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- लाल फूल और रोली से सूर्य देव की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का पुराने सम्बन्धों से लाभ मिलेगा। ऑफिस में काम की गति तेज रहेगी।। पिता से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आध्यात्मिकत़ा की ओर झुकाव से मन शान्त रहेगा। सार्वजनिक जीवन में सम्मान की प्राप्ति होगी।जीवन साथी के साथ घूमने जा सकते है

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- सूर्य उपासना और रवि व्रत करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले माता की सेहत को लेकर थोड़ी ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर विवाद खड़ा सकते हैं। प्यार के रिश्ते में एक जादुई एहसास रहेगा, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र – लाल फूल और रोली से सूर्य देव की पूजा करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले दोस्तों का रवैया सहयोगी रहेगा और व ख़ुश रखेंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। माता-पिता आपकी बात को ग़लत तरह से समझेंगे, शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- मंगलवार का व्रत और दान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फायदेमंद होगा। वाणी पर संयम रखें, किसी नज़दीकी दोस्त के रिश्ते में दरार पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। फ़िल्म, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना होगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- ऊं सूर्याय नम: का जप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा से को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन लोगों पर नजर रखें जो गलत राह पर ले जा सकते हैं जो नुक़सानदेह साबित हो सकती है। जीवनसाथी का मन उदास रहेगा। नौकरी व बिजनेस में लाभ होगा। बाहर जाने से बचें। सेहत पर ध्यान दें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आप सूर्य की पूजा और शिव मंदिर में जाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक माता-पिता का सेहत चिंता का कारण बन सकता है। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। जीवनसाथी बहुत तारीफ़ करेंगे और आप पर बहुत प्यार जताएंगे। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। आज जातक जबरदस्त और सृजनात्मक हों। चांदी के गिलास से पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार और धार्मिक कृत्य से दिन शुरू करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए ऐसी परिस्थितियां खुशियों की सही कीमत बताती है। मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें । सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। वैवाहिक जीवन में प्यार की कमी रहेगी।काम ना टाले, नुकसान होगा।

आज का शुभ रंग- ऑरेंज

आज का मंत्र- सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले शाम के समय घर में तनाव का माहौल मिलेगा। आग-पानी से बचकर रहें, सावधान रहें। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, बच्चों को उपहार देंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करेंगे।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- धन प्राप्ति के लिए उगते हुए सूर्य को थोड़ी देर देखकर सूर्य मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन जातक लोगों की मदद करने से पीछे हटेंगे। धैर्यपूर्वक अपने कामों को सफलता से पूरा करेंगे। जीवनसाथी को सेहत से परेशानी रहेगी। जरूरी न हो तो यात्रा से बचें। नौकरी व बिजनेस में सफलता के योग है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज क दिन गरीबों को भोजन करायें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। कान दर्द से परेशान रहेंगे। कुछ नया सीखने के लिए बेहतरीन दिन है। आय से अधिक व्यय पर धन खर्च होने के योग हैं। विदेशी कम्पनियों से नौकरी के ऑफर आएंगे। शाम के समय किसी को कर्ज देने से बचें।दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- सूर्य और हनुमानजी की पूजा करें।

Next Story