Begin typing your search above and press return to search.

24 हजार बूथों तक जाएगी कांग्रेस: भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के नेता-कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाएंगे, सरकार की उपलब्धियां बताएंगे

24 हजार बूथों तक जाएगी कांग्रेस: भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के नेता-कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाएंगे, सरकार की उपलब्धियां बताएंगे
X
By NPG News

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पैरलल छत्तीसगढ़ में भी यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर से शुरू होगी। यह राहुल गांधी की पदयात्रा तक चलेगी। इस दौरान 24 हजार बूथों तक जाने का लक्ष्य रखा गया है।

राजीव भवन में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई। इसमें पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी डॉ. चंदन यादव और भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी टीएस सिंहदेव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से हम बूथों तक जाएंगे। अपनी बूथ कमेटियों की समीक्षा करेंगे। हमारी मंडल और ब्लॉक कमेटियों के माध्यम से हम पदयात्रा कार्यक्रम आगे बढ़ाएंगे। यात्रा के दौरान संगठन का काम भी करना है।


मरकाम ने कहा, बूथ, सेक्टर, जोन कमेटी गठन का भौतिक सत्यापन कर प्रदेश कार्यालय में जमा करना है। चुनाव को मात्र एक साल बचे हैं, इसलिए संगठन को गंभीरता से लेना है। राजीव भवन निर्माण जहां पर बन रहा उसकी क्या स्थिति है। जहां काम चल रहा है, उसको जल्दी पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करना है। हर घर में सरकार की उपलब्धि का पंफलेट, भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों का प्रचार करना है, जहां पर बूथ कमेटियों का गठन तत्काल पूरा कर प्रदेश कार्यालय में जमा करें।

डॉ. चंदन यादव ने कहा कि पदयात्रा संगठन की सक्रियता के लिए आवश्यक है। इसे पूरी गंभीरता से करना है। 2 अक्टूबर से फरवरी तक हर बूथ तक यात्रा पहुंचेगी। पूरे 307 ब्लॉको में यात्रा चलेगी। हर मंडल को ईकाई बनाकर यात्रा बूथों तक जाएगी। सभी जिला ब्लॉक, मंडल यात्रा की कार्ययोजना बना कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा करेंगे। सभी जिलों में कार्यकारिणी की बैठक कर यात्रा का मार्ग निर्धारित किया जाए और उसे पीसीसी में जमा करें।

भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी टीएस सिंहदेव ने कहा कि भारत जोड़ो पदयात्रा के साथ ही हमें प्रदेश के सभी बूथों तक पदयात्रा आयोजित करना है। सभी 24,000 से अधिक पोलिंग बूथों तक यात्रा जाएगी। हर मतदान केंद्र अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष को पदयात्रा की जवाबदारी सुनिश्चित करना है। एआईसीसी के कार्यक्रमों के अनुसार हमें यात्रा कार्यक्रम चलाना है। यह यात्रा राहुल गांधी की यात्रा तक चलेगी।

बैठक में प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, उपाध्यक्ष-गुरूमुख सिंह होरा, अरूण सिंघानिया, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पीआर खुंटे, प्रेमचंद जायसी, महामंत्री- पीयूष कोसरे, वासुदेव यादव, चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, राजेन्द्र साहू, यशवर्धन राव, फूलकेरिया भगत, सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द साहू, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाइत, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनू नेताम, सदस्य कार्यसमिति-कैलाश पोयाम, शकुन डहरिया, विष्णु यादव, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल शामिल हुए।

Next Story