Begin typing your search above and press return to search.

17353 फीट ऊंचाई पर पाटन वाले कका: छत्तीसगढ़ के चमन लाल कोसे ने हिमालय की माउंट फ्रेंडशिप पीक पर फहराया छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का झंडा

17353 फीट ऊंचाई पर पाटन वाले कका: छत्तीसगढ़ के चमन लाल कोसे ने हिमालय की माउंट फ्रेंडशिप पीक पर फहराया छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का झंडा
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का झंडा हिमालय की 17353 फीट की ऊंचाई पर फहराया गया है। पाटन के चमन लाल कोसे ने यह संभव कर दिखाया। चमन ने माउंट फ्रेंडशिप पीक पर तिरंगा झंडे के साथ छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का झंडा भी फहराया। चमन विंटर एक्सपीडिशन करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले पर्वतारोही हैं।


अपने साथ चमन सीएम भूपेश बघेल की तस्वीर भी लेकर गए थे, जिसमें हमर कका पाटन वाले लिखा है।


इसके अलावा छत्तीसगढ़ का लोगो प्रिंटेड एक झंडा भी चमन ने हिमालय की ऊंचाइयों में फहराया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने चमन की तस्वीरें शेयर कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांव से लेकर ब्लॉक, जिले और अंत में राज्य स्तरीय आयोजन होंगे।

Next Story