Begin typing your search above and press return to search.

13 सस्पेंड ब्रेकिंग: धान में कमी पर मार्कफेड ने संग्रहण केंद्र प्रभारी सहित कर्मचारियों को किया सस्पेंड

npg breaking news
X
By NPG News

रायपुर। धान संग्रहण केंद्रों में धान की कमी के मामले में मार्कफेड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 संग्रहण केंद्रों के प्रभारी व कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें कांकेर, कोंडागांव और सूरजपुर जिले के क्षेत्र सहायक, वरिष्ठ सहायक व भृत्य आदि शामिल हैं।






छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों में धान की कमी एक बड़ा मुद्दा रहा है। इसमें लगातार कार्रवाई भी होती रही है। साथ ही, मार्कफेड कर्मचारियों द्वारा सूखत आदि के मामले में आंदोलन भी किए गए हैं। पहली बार मार्कफेड ने थोक में कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। हालांकि यह कार्रवाई कुछ दिन पुरानी है। यह खबर बाहर नहीं आ पाई थी। NPG.News के पास इनमें से कुछ कर्मचारियों के खिलाफ सस्पेंशन के दस्तावेज सामने आए, तब इसका खुलासा हुआ। देखें, किन-किन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।















Next Story