Begin typing your search above and press return to search.

CG-हत्या: शादी समारोह में युवक को चाकू से गोदा, मौके पर ही मौत... सभी आरोपी गिरफ्तार...

CG-हत्या: शादी समारोह में युवक को चाकू से गोदा, मौके पर ही मौत... सभी आरोपी गिरफ्तार...
X
By NPG News

रायपुर 15 फ़रवरी 2022। राजधानी में बीती रात शादी समारोह में एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई है। घटना रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात बैजनाथ पारा में एक बारात आई हुई थी। समारोह में ताजनगर निवासी फारुख भी शामिल होने पहुंचा हुआ था। इस दौरान फारुख का समारोह में नाचने को लेकर लड़की पक्ष के तीन युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की आरोपी तीनों युवक ने चाकू निकाल कर स्टेज के पास खड़े फारुख पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद आरोपी भाग निकले।

इधर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद इफ्तिखार, अहमद रजा और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story