CG में डबल मर्डरः दो युवकों पर चाकूओ से ताबड़तोड़ हमला, दोनों की मौत... इलाके में सनसनी

CG में डबल मर्डरः दो युवकों पर चाकूओ से ताबड़तोड़ हमला, दोनों की मौत... इलाके में सनसनी
X

Crime News

राजनांदगांव। राजनांदगांव में डबल मर्डर से सनसनी मच गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुये है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, नंदई चौक के पास आज सुबह साढ़े पांच बजे कुछ युवकों ने कन्हा सारथी और जितेंद्र साहू पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुये हमले में कान्हा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनो मृतक आदतन अपराधी थे, जिन पर 302, 307 के तहत अपराध थानों में दर्ज थे। आशंका है कि दोनों की हत्या आपसी रंजिश के चलते हुई है।

राजनांदगांव सीएसपी आईपीएस गौरव राय ने बताया कि कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारनों का पता लगाया जा रहा है।

Tags

Next Story