Begin typing your search above and press return to search.
CG- जज की बेटी ने की आत्महत्या, 13 वर्षीय नाबालिग का सरकारी क्वाटर में शव मिला फंदे से लटका, पुलिस जांच में जुटी...

कवर्धा। कवर्धा के जज की 13 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जज कवर्धा न्यायालय में पदस्थ है। जज की पुत्री ने जज के सरकारी आवास में खुदकुशी की है। घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान जज की पुत्री सरकारी क्वाटर में अकेली थी। आज सुबह जब परिजन सरकारी क्वाटर में पहुंचे तो उनकी बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची है।
फिलहाल 13 वर्षीय नाबालिग ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। खबर लिखे जाने तक सुसाइड नोट या फिर मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।
Next Story
