Begin typing your search above and press return to search.

CG-इस धंधे में लड़कियां भी शामिल, लोगों को लालच देकर करती थी लाखों की ठगी, 3 युवतियां सहित 8 गिरफ्तार

CG-इस धंधे में लड़कियां भी शामिल, लोगों को लालच देकर करती थी लाखों की ठगी, 3 युवतियां सहित 8 गिरफ्तार
X
By NPG News

रायपुर। राजधानी पुलिस ने लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन युवतियां और पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी कॉल कर लोगों को सस्ते दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर उनके साथ ठगी करते थे। आरोपियों को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।


महफूज अंसारी ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो हसन कालोनी थाना टिकरापारा में रहता है और भिलाई स्टील प्लांट में लाईजनिंग का काम करता है। 16 फरवरी 2022 को उसके मोबाईल में अज्ञात का फोन आय जो अपना नाम सुजाता जैन सिटी फाईनेंस बैंक मुंबई का कस्टमर मैनेजर होना बताया। आरोपी सुजाता जैन द्वारा लोन दिलाने का झांसा दिया गया।विश्वास में लेकर लोन संबंधी दस्तावेज तैयार कराने व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 4,000 रूपये की मांग की और आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों को व्हाट्सएप में भेजने कहा। जिसके बाद पीड़ित महफूज ने 19 फरवरी 2022 को सुजाता जैन के बताये अनुसार यूनियन बैंक के खाता में रूपये जमा कराये और जरुरी दस्तावेज़ भी भेजे।


कुछ दिनों बाद एक और व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और लोन के आगे की प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 23.2.2022 से 13.10.2022 तक टोटल 25,84,681 रूपये जमा करा लिए। रूपए देने के बाद भी जब लोन नहीं मिला तो महफूज ने खुद को ठगा हुआ महसूस कर तेलीबांधा में इसकी शिकायत दर्ज कराई। थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 167/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


ठगी के मामले को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और ASP शहर अभिषेक माहेश्वरी को जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एण्टी क्राईम, साईबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर बैंक खातों की जानकारी ली। इसी दौरान आरोपियों का लोकेशन दिल्ली के पटेल नगर में मिला, जिसके बाद 7 सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया गया।


टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपियों के पटेल नगर स्थित मकान रेड कार्यवाही की। मौके से 5 पुरूष, 3 महिला सहित कुल 8 आरोपी कॉल सेंटर संचालित पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम यश वर्मा उत्तम नगर थाना रावड़ी दिल्ली, अभिषेक कुमार झाा सोनिया विहार म.नं. ए-310 थाना सोनिया विहार दिल्ली, रंजीता यादव 58 हरिनगर मायापुरी, थाना मायापुरी दिल्ली, दिव्य गुप्ता ओमकार नगर थाना केश्व पुरम दिल्ली, रूचि वर्मा पंजाबी बस्ती बलजीत नगर थाना पटेल नगर दिल्ली, निशा कुमार म.नं. 2094/48 प्रेमनगर थाना पटेल नगर दिल्ली, ब्रिजेश कुमार सागरपुर थाना सागरपुर दिल्ली, सन्नी कुमार सारगपुर थाना सागरपुर दिल्ली बताया।


कड़ाई से पूछताछ पर आरोपियों पिछले 4 वर्षो से फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर देश भर में लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 नग कम्प्यूटर सिस्टम, 2 नग लैपटॉप, 20 नग मोबाईल फोन, 01 नग टैबलेट एवं 10 नग (मोबाईल नम्बर) लॉग बुक डायरी जुमला कीमती लगभग 5,00,000 रूपाये जप्त कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया।



Next Story